मध्यप्रदेश
मप्र का अगला मुख्य सचिव कौन? 30 सितम्बर को खत्म हो रहा अनुराग जैन का कार्यकाल, बने नीति आयोग के सीईओ
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल अगले महीने अर्थात 30 सितम्बर को खत्म होने जा रहा है। केन्द्र सरकार ने उन्हें अगले दो वर्ष तक के लिए नीति आयोग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए जाने का अदेश जारी कर दिया है। अब मप्र में नए प्रशासनिक मुखिया की तलाश शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि अनुराग जैन को 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2025 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार को 1 अक्टूबर से नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करनी थी, लेकिन अब चयन प्रक्रिया जुलाई में ही पूरी किए जाने की संभावना है।
राजौरा बन सकेंगे मुख्य सचिव!
मुख्य सचिव पद पर अनुराग जैन की नियुक्ति से पहले मप्र कैडर से सबसे वरिष्ठ अधिकारी राजेश राजौरा और एस.एन.मिश्रा का नाम इस पद के लिए चला था। हालांकि केन्द्र सरकार की ओर से जैन की नियुक्ति के बाद अब मिश्रा सेवानिवृत्त हो चुके हैं और राजौरा अभी भी प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव स्तर के मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल, मनु श्रीवस्तव और नीरज मंडलोई की भी इस पद पर दावेदारी मानी जा रही है। अब देखना है कि केन्द्र सरकार इस बार भी अपनी मर्जी से नियुक्ति करती है या मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहमति से मुख्य सचिव की नियुक्ति करती है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26