Breaking News:
राजधानी
दो दिन में आठ डेयरियों से लिए 17 नमूने, मिलावटी और सिंथैटिक दूध की जांच के लिए खाद्य विभाग चला रहा अभियान
राजधानी
भोपाल। भोपाल जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में विगत 24 एवं 25 जुलाई को विशेष नमूना अभियान चलाया गया। इस अभियान में आठ डेयरियों ने दूध और दूध से बने 17 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच प्रतिवेदन आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
24 जुलाई को 2 डेयरियों से 6 नमूने
जय श्री कृष्णा दुग्ध डेयरी, साईनाथ नगर, कोलार रोड- दूध, दही, पनीर
गुड मॉर्निंग एंटरप्राइजेज डेयरी, कोलार रोड- दूध, पनीर, मिक्स मिल्क
25 जुलाई को 6 डेयरियों से 11 नमूने
नेचुरल डेयरी, जहांगीराबाद- मिक्स मिल्क का एक नमूना
स्टैंडर्ड डेयरी, जहांगीराबाद- दही और घी के एक-एक नमूना
रियाज डेयरी, चिकलोद रोड, जहांगीराबाद-मिक्स मिल्क और मावा
न्यू पंजाबी डेयरी, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन-पनीर, दही और दूध
श्री कृष्णा दूध डेयरी, ई-7 अरेरा कॉलोनी-दूध
गुप्ता डेयरी, बागसेवनिया-दही,पनीर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26