Breaking News:
राजधानी
अपर मुख्य सचिव से मिला कैट प्रतिनिधिमंडल
राजधानी
भोपाल। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मप्र का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मप्र शासन के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई से सौजन्य भेंट कर ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ में मध्य प्रदेश शासन की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,सुनील जैन, संदीप गोधा तथा भोपाल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा शामिल रहे।
एसीएस श्री मंडलोई से भेंट के दौरान कैट जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) तथा कैट के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भारत का पहला एवं सबसे बड़ा स्वदेशी व्यापार महोत्सव होगा, जिसमें देशभर के उद्योग, व्यापार, एमएसएमईज, स्टार्टअप, ओडीओपी, जीआई उत्पाद, हस्तशिल्प एवं निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। श्री मंडलोई ने महोत्सव की अवधारणा की सराहना करते हुए मध्य प्रदेश शासन की सहभागिता पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा राज्य के विभिन्न विभागों के माध्यम से महोत्सव में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही, आगामी चरण में महोत्सव की आयोजन समिति द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिए जाने पर भी सकारात्मक सहमति व्यक्त की गई।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26