Breaking News:
राजधानी
महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म
राजधानी
- विवाह के चार साल तक नहीं हुई थी कोई संतान
- दो माह तक अस्पातल में रहे भर्ती, अब पूरी तरह स्वस्थ
भोपाल। भोपाल की रहने वाली ज्योति को चार साल तक बच्चे नहीं हुए। पांचवें साल में उसने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल में 60 दिन पहले एक साथ जन्मे बहुत कम वजन के यह चारों बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
काटजू अस्पताल की नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि यह प्रसव विगत 9 अप्रैल को चिकित्सालय में हुआ था। प्रसूता ज्योति पाँच वर्षों बाद गर्भवती हुई थीं। प्रसव समयपूर्व था और चारों नवजात शिशुओं का वजन अपेक्षाकृत बहुत कम था। इनमें से एक शिशु का वजन 1 किलोग्राम से भी कम था, जबकि अन्य तीन का वजन लगभग 1 किलोग्राम के आसपास था। ऐसी स्थिति में चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने प्रसव के बाद सभी शिशुओं को सी-पैप पर रखा और सर्फेक्टेंट थेरेपी दी गई, जो सामान्यत: निजी अस्पतालों में अत्यंत महंगी होती है। कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय में यह संपूर्ण चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई। चारों ही नवजातों को लगभग 60 दिनों तक चिकित्सालय में रखकर समुचित देखभाल प्रदान की गई। अब चारों नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं। सोमवार, 9 जून को माँ ज्योति को बच्चों के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26