राजनीति

Image Alt Text

दतिया उप चुनाव को लेकर उमाभारती का ट्वीट, मेरी वजह से वोट बढ़े, ऐसा अभिमान न पालें समर्थक

राजनीति

भोपाल। दतिया उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की पराजय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने समर्थकों के नाम एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने समर्थकों से यह अनुरोध करूंगी कि वह यह अभिमान न पालें कि मेरी बजह से वोट बढ़े, क्योंकि अंत में हम दतिया उप चुनाव हार ही गए। जिससे मुझे बहुत आघात लगा। उन्होंने आगे लिखा, मैं तो दतिया उप चुनाव प्रचार में नहीं आ सकी, किंतु समर्थन में एक वाक्य मैंने भेजा, जो घर-घर पहुंचाया गया और वहां वोट भी मिले, आखिर हम सब किसी न किसी परीक्षा में फेल हो गए और हमें अपनी रणनीति की गहन समीक्षा करनी चाहिए। उमाभारती ने अपने इस ट्वीट को भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी एमपी को टैग किया है।