मध्यप्रदेश

Image Alt Text

सितंबर-अक्तूबर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति, 17 हजार शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों में दो लाख पदों के लिए नयी भर्ती प्रक्रिया जारी

मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 8 नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि  प्रदेश में शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों की सालों से लटकी  पदोन्नति देने की कवायद शुरू की गयी है। पदोन्नति के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाओं को समय से पूरा करते हुए वर्तमान वर्ष में शेष रह गए अधिकारी-कर्मचारियों की भी पदोन्नति सितंबर-अक्टूबर माह में कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात  शुक्रवार को छिंदवाड़ा के एफडीडीआई ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों में शासकीय पदों पर नई भर्तियों की शुरुआत की है। केवल पुलिस विभाग में ही 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 1000 पद ड्राइवरों के भी शामिल हैं। स्कूल शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।  उच्च शिक्षा के लिए 7 हजार से अधिक व्याख्याताओं की भर्ती की गई है। बताया कि मध्यप्रदेश व्यावसायिक शिक्षा मंडल ने विभिन्न विभागों में 17 हजार पदों पर नई भर्ती के लिए सूचना जारी की है। बीते ढाई साल में एक लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। अब 2 लाख नई भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। 

छिंदवाड़ा जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री,सीएमएचओ और तहसीलदार निलंबित

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ का शुभांरभ करते हुए छिंदवाड़ा जिले के कलेक्ट्रेट में आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की आवेदकों की उपस्थिति में एक-एक कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही पाये जाने पर सीएमएचओ, तहसीलदार एवं पटवारी निलंबित, सीईओ जनपद और श्रम अधिकारी की एक-एक वेतनवृध्दि रोकने के आदेश के आदेश जारी किये। अन्य तीन को नोटिस भी दिये। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  कार्यक्रम में जिले की प्रेरक प्रतिभाओं से आत्मीय संवाद किया। इन प्रतिभागियों ने अपनी सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री के साथ साझा कीं।