Breaking News:
राजधानी
धर्मेन्द्र शर्मा बने मध्य प्रदेश बॉलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष
राजधानी
भोपाल। मध्य प्रदेश बॉलिंग एसोसिएशन की वार्षिक साधारण बैठक रविवार को भोपाल में हुई। प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों एवं सचिवों की उपस्थिति में बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। धर्मेन्द्र शर्मा को मध्य प्रदेश बॉलिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में मप्र खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग को सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक नामांकित किया गया। डॉ. विनोद प्रधान को उपाध्यक्ष, सुरेश खुराना सचिव, मुकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा धन्य कुमार विद्यार्थी एवं सुश्री एमी राय को संयुक्त सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में बॉलिंग खेल को प्रदेश के हर जिले तक पहुंचाना, प्रतिभावान खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश की मजबूत पहचान स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की पूरी टीम मिलकर प्रदेश में बॉलिंग के विकास के लिए एक संगठित और प्रभावी रोडमैप के साथ कार्य करेगी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26