Breaking News:
मध्यप्रदेश
भोपाल मेंं तीन स्थानों पर एनआईए का छापा
मध्यप्रदेश
आतंकी संगठन ‘एचयूटी’ द्वारा भारत में रची जा रही आतंकी साजिश, झालावाड़ में भी हुई कार्रवाई
भोपाल । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में कुल 5 स्थानों पर छापा मारकर तलाशी ली। यह कार्रवाई बांग्लादेश से संबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) द्वारा स्थानीय युवाओं को बरगलाकर आतंकी साजिश रचे जाने के मामले में की गई।
जानकारी के अनुसार भोपाल और दिल्ली एनआईए टीमों द्वारा भोपाल और दिल्ली में पहले से चल रही जांच के मामले में शनिवार को भोपाल के अशोका गार्डन और ऐशबाग क्षेत्रों में तथा राजस्थान के झालावाड़ में छापामार कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान कुछ संदेही हिरासत में लिए गए हैं। इसने कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किया है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। संदेहियों से भी पूछताछ जारी है।
देश में अराजकता फैलाने की थी योजना
एनआईए सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए संदेही देश भर में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आतंकी संगठन हट की साजिश का हिस्सा है, जिसमें मुस्लिम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और अशिक्षित या अल्प शिक्षित युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें ‘हट’ संगठन में शामिल किए जाने के प्रयास किए जा रहे थे। इन युवाओं को भारत की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकने और शरिया कानून द्वारा शासित एक इस्लामी राज्य स्थापित करने के लिए हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
दिल्ली से पकड़े संदेही से मिला था इनपुट
सूत्रों के अनुसार एनआईए ने प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत-तहरीर के संदिग्ध व्यक्ति मोहसिन को नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से 28 मई को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश कर 16 जून तक रिमांड पर लिया गया है। उसी से मिले इनपुट के आधार पर भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में कार्रवाई की गई।
झालावाड़ में कपड़ा व्यापारी के ठिकानों पर छापे
राजस्थान में झालावाड़ जिले के मनोहर थाना कस्बे में शनिवार 14 जून को एनआईए की टीम काजी चौक जामा मस्जिद के पास छापा मारा है। यहां जांच एजेंसी के पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क है। यहां कपड़ा व्यापारी की दुकान और घर दोनों पर छापामार कार्रवाई की गई है।
पिछले साल पकड़े थे दस आरोपी
एनआईए ने पिछले वर्ष भी मप्र एटीएस के साथ मिलकर भोपाल में कई स्थानों पर छापेमारी कर दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) को भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। पिछले साल मई में भोपाल के शाहजहांनाबाद, ऐशबाग, लालघाटी और पिपलानी से दस लोगों को, छिंदवाड़ा से एक और हैदराबाद से पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी जिम ट्रेनर, कंप्यूटर टेक्नीशियन, दर्जी और ऑटो ड्राइवर जैसे काम करके लोगों के बीच रह रहे थे। एक कोहेफिजा में कोचिंग सेंटर भी चला रहा था। इनसे देशविरोधी दस्तावेज, तकनीकी उपकरण, कट्टरवादी साहित्य और अन्य सामान जब्त किया गया था। आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26