मध्यप्रदेश
परिवहन विभाग में चक्रानुक्रम (Rotation) पदस्थापना जल्द
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के प्रवर्तन (enforcement)अमले की चक्र अनुक्रम (rotation) पदस्थापना प्रक्रिया जल्द ही होने वाली है। विभागीय व्यवस्था के अनुसार हर 6 माह में होने वाली इस प्रक्रिया की दशहरा पर्व के बाद उल्टी गिनती (comedown) शुरू हो चुकी है।
नए tsi को मिल सकता है चेकपॉइंट प्रभारी बनने का मौका
परिवहन निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और कुछ माह पहले प्रधान आरक्षक पद से पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने प्रवर्तन अमले के बीच चेकप्वाइंट प्रभारी बनने को लेकर हलचल तेज है। चेकपॉइंट के पुराने खिलाड़ियों के अलावा कुछ नव चयनित tsi इस वार प्रभारी बनने के लिए प्रयासरत हैं। हालांकि देखना होगा कि पुराने खेल में ये नए खिलाड़ी कितने सफल हो पाते हैं।
बंगले से कैंप ऑफिस तक हलचल तेज
रोटेशन प्रक्रिया का मतलब भलें चक्रानुक्रम में मैदानी पदस्थापना (चेकपॉइंट - उड़नदस्ता) और कार्यालयीन (मुख्यालय या जिला - संभाग कार्यालयों) के बीच पदस्थापना की अदला - बदली हो। लेकिन वर्तमान व्यवस्था में कर्मचारियों - अधिकारियों की कमी एवं राजस्व संकलन में अच्छे परिणाम की आड़ में रोटेशन प्रक्रिया के मायने ध्वस्त किए जाते रहे हैं। आगामी रोटेशन में भी ज्यादातर ट्रांसफर चेकप्वाइंट से चेकप्वाइंट, फ्लाइंग से चेकप्वाइंट पर ही होने की संभावना है। कुछ लोगों का मैदानी पदस्थापना से मुख्यालय और जिला मुख्यालय पहुंचना भी तय है। हालांकि इससे पहले मनचाही पदस्थापना के लिए प्रवर्तन अमले ने मंत्री के बंगले से लेकर कैंप ऑफिस तक फेरी लगानी शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26