राजधानी

Image Alt Text

न्यायलय के सामने बंदी की खातिरदारी, वायरल हुआ पुलिसकार्मियों की देखरेख में सिगरेट का सुट्टा लगाकर फ़ोन पर बतियाते कैदी का वीडियो, link में देखें वीडियो

राजधानी


वायरल वीडियो -

https://youtube.com/shorts/Vl1blzRLjx0?si=bUG_O4-ZUCuFUNtz

भोपाल! भोपाल जिला न्यायलय परिसर के ठीक बाहर ठेले-गुमटी पर पुलिस अभिरक्षा मे एक हाथकड़ी पहने बंदी का वीडियो वायरल हुआ है.

वीडियो में दो पुलिस कर्मियों के साथ हथकड़ी पहने खड़ा एक बंदी मोबाइल फोन पर किसी से बात करता दिखाई दिया. इस दौरान बंदी के हाथ में जलती हुई  सिगरेट भी नजर आई. 

 वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल के इन पुलिस कर्मियों की कार्यशैली और सुरक्षा सम्बन्धी कार्य के प्रति लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "भोपाल जिला अदालत के बाहर हथकड़ी लगे आरोपी की 'वीआईपी मेहमान-नवाज़ी' का वीडियो ​" वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आरोपी खुलेआम सिगरेट पीते और मोबाइल पर बात करते दिखा. इस दौरान ​न्यायिक अभिरक्षा और पुलिस मैनुअल के सख्त सुरक्षा नियमों की पूरी तरह अनदेखी नजर आई. ​सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजधानी के कमला नगर थाने के बताये गए है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. ​पुलिस अभिरक्षा में बाहरी संपर्क और मोबाइल मिलने पर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है.