Breaking News:
राजधानी
भाजपा नेता एजाज खान को मिली ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी
राजधानी
13 मई से फेसबुक पर मिल रही धमकियां, थाने में अज्ञात पर हुई एफआईआर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान को उनके फेसबुक पर ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकियां दी जा रही हैं। खान ने राजधानी के टीला जमालपुरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्ध आरोपी की पहचान होने तथा जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
भाजपा नेता एजाज खान के अनुसार विगत 13 मई से उन्हें फेसबुक पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विगत 10 जून को आखिरी बार धमकी मिली, इसके बाद उन्होंने टीला जमालपुरा थाने में शिकायत की। एजाज खान ने पुलिस से कहा कि 15 जून को सिवनी दौरे पर रहेगे। ऐसे में उन्हें जान का खतरा है। इसीलए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
भाजपा छोड़ो, वरना ‘सिर तन से जुदा’ कर देंगे
पुलिस के अनुसार एजाज खान को सुभि खान नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय जनता पार्टी को छोडऩे की धमकी मिली है। धमकी में लिखा है कि भाजपा को छोड़ दो, वरना ‘सिर तन से जुदा’ कर दिया जाएगा। टीला जमालपुरा थाना थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश साइबर सेल के माध्यम से आरोपी का पता लगा लिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि संदिग्ध आरोपी की शिनाख्त हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
देश और पार्टी के लिए जान भी कुर्बान: एजाज
भाजपा नेता एजाज खान ने बताया कि भाजपा छोडऩे के लिए सुवि खान नाम की फेसबुक आईडी से एक महीने से लगातार भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक पोस्ट, धमकियां, गालियां, दी जा रही थीं, लेकिन मैंने अनदेखा किया। अब गर्दन काटने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवादी हैं। देश और पार्टी के लिए मेरी गर्दन भी कट जाएगी तो गर्व होगा। हालांकि हम इन गीधड़ भवकियों से डरने वाले नहीं हैं। पुलिस में शिकायत की है। साइबर टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26