Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
विशेष

Image Alt Text

एम्स के द्वार पर दर्द निवारक बेच रहा अब्दुल

विशेष

- सडक़ पर बोली लगाकर बेची जा रही लकवा, निमोनिया, बिच्छू, बवासीर की दवा ---

 - बोली लगाकर बेची जा रही 27 बीमारियों की दवा

भोपाल। केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जटिलतम बीमारियों के उपचार के लिए मप्र सहित पड़ोसी राज्यों से भी मरीज पहुंचते हैं। यहां उपचार और शल्यक्रिया के नित नए प्रयोग और कीर्तिमान बन रहे हैं। इसके बावजूद एम्स के द्वार पर अब्दुल और उसके एजेंट कई बीमारियों की गारंटी वाली दवा बोली लगाकर बेच रहे हैं। 

भोपाल एम्स के मुख्य द्वार पर दर्द गो फार्मा प्रायवेट लिमिटेड के एजेंट एमपी 04 सीई 7838 की डिग्गी से बोली लगाकर दवा कारोबार कर रहे हैं।   यहां कंपनी द्वारा बेची जा रही दवा से 27 बीमारियों में गारंटी के साथ फायदा पहुंचने का दावा किया जा रहा है। दर्द गो पेन रिलीफ नाम से प्राकृतिक दर्द निवारक को 100 रुपये प्रति सीसी की कीमत पर बेचा जा रहा है। यहां सिर्फ तेल या क्रीम नहीं, बल्कि बिना अनुमति अथवा फार्मासिस्ट की उपस्थिति में सायरप और टेबलेट भी बेची जा रही हैं। सवाल उठता है कि क्या खुले में इस तरह बोली लगाकर कोई दवा बेची जा सकती है, वह भी एक्स जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान के द्वार पर खड़े होकर। खास बात यह है कि जिस द्वार पर निजी अथवा सार्वजनिक सवारी वाहनों को सुरक्षाकर्मी तुरंत चलता कर देते हैं, वहां वाहन को घंटों खड़ा करके एक्स के मरीजों और उनके परिजनों को बरगलाकर यह दवा बेची जा रही है। 

दमा-दर्द-बवासीर जैसे उपचार हलवे से  

दर्द गो फार्मा प्रायवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का पता बालाघाट का है, जिसे अब्दुल जब्बार संचालित करते हैं। कंपनी एमेजोन और फ्लिपकार्ड से भी अपने उत्पाद बेच रही है। खास बात यह है कि बदन में दर्ज, बवासीर, खांसी, नजला, कमजोर याददाश्त, पेचिस, महिला और पुरुषों में यौन इच्छाशक्ति, स्नोफिलिया और दमा जैसी परेशानियों का उपचार सिर्फ एक या आधा चम्मच हलुआ चटाकर करने का दावा किया जा रहा है। 

इन नामों से बेची जा रही दवा

दर्द गो पेन रिलीफ ऑयल, दर्द गो रोलऑन, इच फ्री क्रीम, स्कीन ग्लो सायरप, साईटिका टेबलेट, ऐनर्जी हलवा, हेयर ऑयल, डायमंड दंत मंजन, दर्द गो बाम, पाईल्स फाइटर हलवा स्टोन फ्री टेबलेट, डिसाल्व बॉल टेबलेट, शुगर कन्ट्रोल पाउडर, गोल्डन पाउडर, 9 इन वन हलवा, एक्सट्रा पावर हलवा, एक्सट्र पावर केप्सूल, दमा श्वास हलवा। 

27 बीमारियों के उपचार का दावा 

अब्दुल की फार्मा कंपनी आंख, सिरदर्द, बिच्छु-मधुमक्खी या जहरीले कीड़े, दांत-मसूढ़े, चोट-दर्द, निमोनिया, ऐढ़ी दर्द और फटना, गठिया वात-सूजन, सर्दी-जुखाम, बच्चों की सेहत, साइटिका, जबवा, स्त्रियों में महावारी के दौरान दर्द, मच्छर, बवासीर,जोड़ों का दर्द, शरीर की गांठ, बालतोड़, जानवरों की खुजली और घाव, खंसी, गिल्सी, टॉसिल, बिबाई फटने, मस्से, पशुओं में छर्रा की समस्या और इंसानों में हाथ-पैर कांपने की दवा बेची जा रही है।