Breaking News:
राजनीति
हम सेवक हैं, शासक नहीं, जतना की सेवा हमारे डीएनए में
राजनीति
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का समापन, केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले
भोपाल। सांसद और विधायक हमेशा संगठन से जुड़े रहें, क्योंकि संगठन तब भी था, जब सत्ता नहीं थी। कार्यकर्ताओं को सम्मान दें और उनकी बात सुनें, क्योंकि भाजपा की असली ताकत जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही है। जनता की सेवा हमारे डीएनए में है, हम जनसेवक हैं शासक नहीं है। जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही भाजपा की असली ताकत है। जनता का भरोसा जीतें और हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पचमढ़ी में आयोजित भाजपा सांसदों-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही। प्रशिक्षण् वर्ग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।
भाजपा में व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परंपरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जो भी दायित्व संगठन या सरकार द्वारा सौंपा जाता है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करते हैं। हमारे यहां व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परम्परा एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति के चरित्र, मूल्यों और क्षमताओं का विकास करके राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जाता है।
ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने रचा इतिहास : शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन गौरवांन्वित करने वाला है। ऑपरेशन सिंदूर में उन्होंने रक्षा विशेषज्ञों के साथ स्वदेशी रक्षा सामग्री का प्रयोग कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की सेनाओं और स्वदेशी मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर में पराक्रम दिखाकर इतिहास रचा है।
भाजपा की विचारधारा केवल चुनाव जीतने की नहीं: डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने वर्ग के द्वादश सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा केवल चुनाव जीतने की दृष्टि से गढ़ी गई रणनीति नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण करने वाले विचारों की श्रृंखला है। वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरूगन, श्रीमती सावित्री ठाकुर, जॉर्ज कुरियन, जगदीश देवडा, राजेन्द्र शुक्ल मंच पर उपस्थित रहे।
मंत्री की कुर्सी सेवा की चौकी
केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मप्र के मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग किसी विभाग के मंत्री हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वे विभाग प्रमुख नहीं, बल्कि जनसेवक हैं। मंत्री की कुर्सी सेवा की चौकी है। नीतियों में समरसता दिखाई देना चाहिए, तुष्टिकरण नहीं। हमारे लिए सारी दुनिया एक परिवार है, ऐसे में जाति-पंथ के आधार पर कैसे हो सकता है? याद रखे विचारधारा के बिना सत्ता दिशाहीन हो जाती है। हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि हमारा जन्म सत्ता के गलियारों में नहीं, बल्कि संघर्षों की आंच में हुआ है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26