Breaking News:
राजनीति
राजनीति
कांग्रेस की मानसिकता डॉ. अंबेडकर विरोधी: शर्मा
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा, इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस और नेहरू परिवार सदैव डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरोधी रहे हैं। यह वही परिवारवादी दल है जिन्होंने जीते जी तो बाबा साहब का अपमान किया ही, मरने के बाद उनके विचारों के साथ अन्याय किया। कांग्रेस को 23 जून से तीन दिवसीय जन-जागरण अभियान चलाने के बजाए बाबा साहब विरोधी कृत्य के लिए माफी यात्रा निकालकर उपवास रखना चाहिए। बाबा साहब और संविधान विरोधी कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में वर्ग संघर्ष कराने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नौटंकी कर रही है। बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किये गये अपमान और नेहरू-गांधी परिवार, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और फूल सिंह बरैया सहित अन्य नेताओं को बाबा साहब विरोधी कार्यों के लिए पूरे देश और प्रदेश की जनता से बिना शर्त माफी मांगना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने के साथ उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस और राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर विरोधी विचारधारा पर कार्य कर रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26