Breaking News:
राजधानी
कोलूखेड़ी में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर
राजधानी
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी
भोपाल। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त भोपाल जिला प्रशासन लगातार ऐसी निर्माणाधीन कॉलोनियों में कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को कोलूखेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया।
अनुविभाग हुजूर के एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि कोलूखेड़ी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण की पहले जांच की गई। जांच के बाद बुधवार को पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। करीब 8 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही इस कॉलोनी में हुए निर्माण कार्यों को जेसीबी के सहयोग से हटाया गया। इसके अलावा आसपास की करीब 13 एकड़ जमीन से भी अतिक्रमण हटाया।
70 करोड़ की जमीन पर बसीं दो कॉलोनियों पर कार्रवाई
प्रशासन की कार्रवाई विकसित हो रही शिव रियल्टी कॉलोनी पर हुई। इस निर्माणाधीन कॉलोनी में रेहान गोल्डन नामक बिल्डर का भी शेयर बताया गया है। इसके अलावा भूमि खसरा नंबर 157/1/1, 157/1/2, 157/2/1, 157/2/2, 158/1, 158/2 का कुल रकबा 4.207 हेक्टेयर से भी अवैध निर्माण एवं बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई। दोनों कॉलोनी में भूमि की अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपए आंकी गई है।
जमुनिया छीन में भी हुई कार्रवाई
एसडीएम हुज़ूर विनोद सोनकिया ने ग्राम जामुनिया छीर में भी की अवैध कॉलोनी पर कार्यवाई की। मीनाक्षी नेमनानी और सतीश अहेलिया की जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर बनी सडक़ और सीमेंट निर्माण हटाया गया। इस जमीन की क़ीमत 9 करोड़ बताई जा रही है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26