राजधानी
मुख्यमंत्री निवास में गौशाला सम्मेलन कल
राजधानी
प्रदेशभर से पहुचेंगे गौशाला संचालक, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
भोपाल। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार, 20 जून को गौशाला सम्मेलन का अयोजन होगा। इस सम्मेलन में प्रदेशभर की सरकारी और निजी गौशालाओं के संचालक और प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इनका सम्मान भी करेंगे।
संस्थाओं को दिए जाएंगे पुरस्कार
राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गो-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौशालाओं और संस्थाओं को गौसेवा पुरस्कार दिए जाएंगे। सम्मेलन में नवीन गौशालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र तथा मप्र गौसंवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से हितग्राहियों को ट्रेक्टर ट्राली वितरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री गौशालाओं के खाते में डालेंगे 50 करोड़
सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौशालाओं में रहने वाले गोवंश की व्यवस्थाओं के लिए लगभग 50 करोड़ रुपए राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसी दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26