Breaking News:
राजधानी
अनफिट और बिना परमिट संचालित छह स्कूल बसें जब्त
राजधानी
आरटीओ को एक महीने बाद याद आए अनफिट स्कूली वाहन
भोपाल। राजधानी में बाणगंगा चौराहे पर हुई बस दुर्घटना के बाद प्रदेश भर में अवैध और अनफिट स्कूल और यात्री बसों के विरुद्ध अभियान एक सप्ताह भी नहीं चल पाया था। हालांकि एक महीने बाद एक बार फिर से आरटीओ को अनफिट और अवैध रूप से संचालित स्कूल बसों की याद आई।
गर्मियों की छुट्टियों के बाद दो दिन पहले स्कूल खुल गए हैं। अधिकांश निजी स्कूलों के बच्चे बसों, बेन या दूसरे निजी वाहनों से स्कूल पहुंचते हैं। इनमें कई स्कूली वाहन ऐसे हैं, जो पूरी तरह अनफिट हैं तथा कमियों के चलते दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। परिवहन विभाग ने मंगलवार से ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में छह स्कूल बसें ऐसी मिली जो अनफिट थी और बिना परमिट के संचालित हो रही थीं। इन सभी बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया है। कार्रवाई के समय जब्त बसों में सेंट मोंटफोर्ड स्कूल, जवाहर स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चे बैठे थे।
3 स्कूली वाहनों से वसूला 16 हजार अर्थदण्ड
शहर में तीन अन्य स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे भरे गए थे। इनके बीमा भी नहीं थे। इस पर परिवहन विभाग की टीम ने तीनों वाहनों पर 16 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगााया।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26