राजधानी

Image Alt Text

स्टॉक खत्म बताकर लौटाए ग्राहक, दुकान में मिला 56 क्विंटल गेहँू

राजधानी

भोपाल। उचित मूल्य की दुकान पर राशन (गेहँू) लेने पहुंचे ग्राहकों को दुकानदार ने यह कहकर वापस लौटा दिया कि दुकान में गेहँू का स्टॉक खत्म हो गया है। खाद्य विभाग की टीम ने इस राशन दुकान पर छापा मारकर जांच की तो दुकान में स्टॉक से ज्यादा 56 क्विंटल गेहँॅ ओर 17.5 क्विंटल चावल रखा मिला। 

भोपाल के वार्ड-44 स्थित ओल्ड सुभाष नगर की राजेंद्र प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार की शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्य विभाग की टीम ने जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में छापा डालकर जांच पड़ताल की। जांच दौरान यहां ग्राहकों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा था। विक्रेता ने टीम को जानकारी दी कि दुकान में गेहूं उपलब्ध नहीं होने के कारण वितरण नहीं किया जा रहा है, लेकिन जांच के दौरान मशीन में 5632 किलो गेहँू प्रदर्शित पाया गया। जबकि दुकान में 112 कट्टी बोरी में 56 क्विंटल भंडारित पाया गया। इस दुकान में गेहूं के अलावा चावल के स्टॉक की भी जांच की गई। इस दौरान स्टॉक से 17.5 क्विंटल चावल अधिक पाया गया। जिसे जब्त कर प्रकरण बनाया गया। जिस समय टीम जांच के लिए राशन दुकान पर पहुंची, तब कई ग्राहक गेहूं लेने पहुंचे थे। खाद्य विभाग की टीम ने उन सभी से भी बात की और बयान दर्ज किए।