राजनीति

Image Alt Text

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नाविकों के साथ किया योग

राजनीति

भोपाल। भाजपा भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने अंतराष्ट्रीय योग दिवसपर शनिवार को जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ा तालाब के क्रूज पर तिरंगा झंडा और केवट समाज के नाविकों के साथ योग किया। इस दौरान भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, वरिष्ठ नेता प्रदीप त्रिपाठी, सतीश विश्वकर्मा, भाषित दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री यति ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।