Breaking News:
राजनीति
योग से समाप्त होंगे दुनिया के संघर्ष : शिवप्रकाश
राजनीति
भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में हुआ योग कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सहित संगठन पदाधिकारी हुए शामिल
भोपाल । योग शरीर के अनुशासन के साथ विश्व के कल्याण का मार्ग खोलता है। दुनिया ने युद्ध दिया, लेकिन भारत ने दुनिया को भगवान बुद्ध और योग दिया, जो मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त कर रहे हैं। योग मन को जोडऩे का कार्य करता है। एकाग्रता से कार्य करने से ही सफलता मिलती है। एकाग्रता योग से ही प्राप्त की जा सकती है। योग ब्रह्मांड को समान भाव से देखने की दृष्टि देता है, जो संघर्ष, शोषण, युद्ध से निकलकर सबके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यही भारत की सर्वे भवन्तु सुखिन: की सनातन परंपरा है। योग के माध्यम से दुनिया के सभी संघर्ष को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी योगाभ्यास किया।
धर्म, जाति और रंग की सीमाओं से परे है योग: डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग एक ऐसी दिव्य अवस्था है जब चेतना और परम चेतना का मिलन होता है। इस अवस्था को प्राप्त करने का अवसर हर जीव के पास है। योग सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति का सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। योग, धर्म, जाति और रंग की सीमाओं से परे है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत का गौरव बढ़ाने वाला दिवस है। साथ ही पूरे विश्व को परम चेतना के प्रति जागृत करने का क्रांतिकारी कदम भी है।
बूथ स्तर तक आयोजित हुए योग कार्यक्रम: शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में मंडल और बूथ स्तर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज विश्व के 180 से अधिक देशों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। दुनिया के देशों ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को आत्मसात किया। आज पूरे विश्व में योग की यश-पताका फहरा रही है। कार्यक्रम का संचालन विधायक भगवानदास सवनानी ने किया, आभार प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योग किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26