Breaking News:
राजधानी
योगाभ्यास से अहिंसा की ओर बढता है मनुष्य
राजधानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थित में हुआ राज्य स्तरीय ‘योग संगम’, संबोधन में बोले
भोपाल। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को भोपाल के अटल पथ पर राज्य स्तरीय ‘योग संगम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और सांसद वीडी शर्मा व आलोक शर्मा के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों ने शामिल होकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में आयोजित योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जोड़ा गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा देश: डॉ. यादव
‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय ‘योग संगम’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए विश्व एक परिवार है, और विश्व योग दिवस का अवसर दुनिया को भारत के मूलदर्शन और योगशैली से परिचय कराने का दिन है। योगाभ्यास करने से मन शांत होता है, शांति से संतोष आता है और जब मन में संतोष हो तो मनुष्य अहिंसा की तरफ बढ़ता है। योग, शारीरिक बल और मानसिक शांति व प्रफुल्लता बढ़ाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टांग योग दर्शन के रचयिता महर्षि पतंजलि को प्रणाम कर, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए मानवता को योग का वरदान देने के लिए उनका आभार माना।
धर्मों व संस्कृति के बीच सामंजस्य का माध्यम बना योग: उइके
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि योग दिवस विभिन्न धर्मों और संस्कृति के बीच सामंजस्य का माध्यम बन चुका है। योग ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से दुनिया को एक परिवार के रूप में विकसित किया है। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित जनप्रतिनिधि एवं योग प्रेमी उपस्थिति रहे। प्रदेश के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26