राजनीति
25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाएगी भाजपा
राजनीति
आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रत्येक जिले में होंगे कार्यक्रम
भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी, 25 जून को भारतीय जनता पार्टी ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाएगी। प्रदेश और जिला स्तर पर आयोजन कर भाजपा आपातकाल की विभीषिका से परिचित कराएंगे।
25 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘संविधान हत्या दिवस’ के मुख्य कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल शामिल होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में श्री पाटिल पार्टी कार्यकर्ताओं को आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर लोकतंत्र सेनानियों के साथ किए गए व्यवहार और अत्याचारों से परिचित कराएंगे। वे बताएंगे कि आपातकाल में सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ बोलने वालों पर किस हद तक अत्याचार हुए और लोकतंत्र की हत्या की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदी) का सम्मान भी करेंगे।
हर जिले में ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ कार्यक्रम
25 जून को भाजपा प्रदेशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाकर प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों को ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ शीर्षक से आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी पहुंचेंगे।
जिलों में लगेगी आपातकाल पर प्रदर्शनी
आपातकाल की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, भोपाल सांसद आलोक शर्मा के अनुसार 25 जून को संविधान की हत्या हुई थी। 25 जून आपातकाल का काला अध्याय है। भाजपा सभी जिला मुख्यालयों पर ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ कार्यक्रम करेगी। सभी जिलों में आपातकाल की विभीषिका दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगेगी। सभी जिलों में लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान होगा।
प्रमुख शहरों में यह होंगे वक्ता
25 जून को आयोजित ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ कार्यक्रम में इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी, ग्वालियर में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, उज्जैन में केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, नर्मदापुरम में केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके, सागर में केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार शामिल होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26