राजधानी

Image Alt Text

बिना उचित कारण ठोस क्लोन न हो सीएम हेल्पलाइन

राजधानी

समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश

भोपाल। सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत बिना उचित कारण के फोर्स क्लोज न की जाए एवं खराब निपटान (पुअर डिस्पोजल) शिकायतों का पुन: परीक्षण कर उन्हें पुन: निराकृत किया जाए। इस तरह के निर्देश 

जिला पंचायत भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी ने सोमवार को अधीनस्थ एवं विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। 

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, अंकुर मेश्राम, प्रकाश नायक एवं एडीएम भूपेंद्र गोयल ने की। बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण को उच्च प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए गए।  बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकसित एसआईपीआरआई सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। यह सॉफ्टवेयर ‘सॉफ्टवेयर फॉर आईडेंटीफिकेशन एण्ड प्लानिंंग ऑफ रूरल इन्फ्रास्ट्रेक्चर’ का संक्षिप्त रूप है, जिसे मनरेगा, राज्य रोजगार गारंटी परिषद, एमपीएसईडीसी और इसरो के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी अधोसंरचना का निर्माण, जल संरक्षण तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु वैज्ञानिक योजना तैयार करना है। बैठक में सभी एसडीएम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।