राजधानी
शिशु मंदिर में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हर्षवर्धन नगर विद्यालय में रविवार को प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। उत्कृष्ट परिणाम देने वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता तिवारी ने बताया की प्रतिवर्ष बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही साल भर बच्चे का 360 डिग्री मूल्यांकन किया जाता है। इसी आधार पर बच्चों की शैक्षिक के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों को देखते हुए अंत में उन्हें सम्मानित किया जाता है। बच्चों के साथ विद्यालय में अभिभावकों का भी मूल्यांकन वर्ष भर चलता है, अंत में उन्हें भी सम्मानित किया गया है। विद्यालय द्वारा संचालित सेवा बस्ती में संस्कार केन्द्र चलते हैं, उन बच्चों एवं शिक्षक को भी वर्ष के अंत में सम्मानित गया है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा रश्मि पांडे एवं शिक्षण समिति के सदस्य लाल बहादुर शास्त्री भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के बीच संस्कार के साथ शिक्षा के महत्व को समझाया। समिति सदस्यों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को पुरस्कृत किया। संचालन रुचि शुक्ला ने किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26