Breaking News:
राजधानी
यह नंबर मंत्री महोदय का नहीं है
राजधानी
मंत्री के बंद मोबाइल नंबर की सिम जारी कराने वाला नया ग्राहक परेशान, स्टेटस पर लिखा
भोपाल। सांसद, मंत्री, विधायक या किसी जानी-मानी हस्ती का द्वारा बंद कर दिया गया मोबाइल नंबर गलती से भी आपने नाम से आवंटित करा लिया है तो परेशान होने के लिए तैयार रहें। कई मोबाइल धारक इस तरह के नंबरों से परेशान हैं। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुराना नंबर 9425XXX883 जिसे उन्होंने बंद कर दूसरे नंबर आवंटित करा लिए हैं। अब यह नंबर किसी अन्य मोबाइल धारक के पास है। चूंकि मंत्री का पुराना नंबर है, इसलिए उनके समर्थकों, परिचितों, अधिकारियों और पत्रकारों के फोन लगातार पहुंच रहे हैं। वॉट्सअप कॉल और मैसेज भी पहुंच रहे हैं। परेशान होकर मोबाइल धारक ने इस नंबर पर सामान्य कॉल लॉक कर दिया है। वॉट्सअप चालू है। लेकिन मंत्री जी के नाम के मैसेज भी लगातार पहुंच रहे हैं। परेशान होकर मोबाइल धारक ने फोन और वॉट्सअप स्टेटस पर लिख दिया है। ‘यह नंबर मंत्री महोदय का नंबर नहीं है कृपया कार्यालय से संपर्क करें और नया नंबर प्राप्त करें!’ ‘hidden picture news’ ने वॉट्सअप संदेश और कॉल के माध्यम से संपर्क कर मोबाइल धारक की प्रतिक्रिया ली। सिम धारक ने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन बताया कि वह छात्र है तथा करीब एक साल पहले उन्होंने यह सिम जारी कराई थी। मंत्री जी के नाम के कई कॉल और मैसेज आते हैं, इसलिए उन्होंने स्टेटेस पर ‘नंबर मंत्रीजी का नहीं’ लिख दिया है। उन्होंने बताया कि कोई अनजान फोन भी वह नहीं उठाते हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26