Breaking News:
राजधानी
मुख्यमंत्री करेंगे लोकतंत्र के रक्षकों का सम्मान
राजधानी
मुख्यमंत्री निवास भोपाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज
भोपाल। आपातकाल की 50वीं बरसी के उपलक्ष्य में गुरूवार, 26 जून को मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचने वाले लोकतंत्र सेनानियों का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मान करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मप्र में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के परिपालन में बुधवार 25 जून से कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं, जो 25 जून 2026 तक चलेंगे। प्रदेश में 25 जून को इंदौर में विशेष कार्यक्रम के बाद भोपाल में 26 जून को प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हो रहा है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 जुलाई 2024 को अधिसूचना भी जारी की है। मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानियों के आगमन पर उनके स्वागत, देश भक्ति के गीत संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति सहित अन्य व्यवस्थाएं रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवसथाओं का अवलोकन किया।
जनभागीदारी से वर्षभर होंगी गतिविधियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत विविध गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विभिन्न विभाग कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। आपातकाल की अवधि में नागरिक स्वतंत्रता के व्यापक निलंबन, संवैधानिक सुरक्षा उपायों के क्षरण और व्यापक उत्पीडऩ के दौर को लोकतंत्र पर धब्बा माना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी संभागायुक्त और कलेक्टर अपने कार्यक्षेत्र में मशाल यात्राओं के आगमन पर प्रदर्शनी और फिल्म प्रदर्शन के कार्यक्रम करवाएंगे।
देश भर में जाएंगी मशाल यात्राएं
नई दिल्ली से प्रारंभ हो रही छह मशाल यात्राएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रमों में भारत की लोकतांत्रिक परम्परा और इसके आयामों पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों का आयोजन भी शामिल है। इन गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। इन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए जनसम्पर्क विभाग को दायित्व दिया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश में रेडियो आजाद हिंद के माध्यम से आपातकाल और लोकतंत्र तथा संविधान के विभिन्न पहलुओं पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण करवाया जाएगा। साथ ही संविधान की मूलभावनाओं को अभिव्यक्त करने वाले प्रकाशन भी संस्कृति विभाग द्वारा किए जाएंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26