राजधानी

Image Alt Text

बिना परमिट-फिटनेस दौड़ रहीं 5 स्कूल बसें जब्त

राजधानी

पीयूसी के बिना चल रहीं तीन बसों से वसूला 25 हजार अर्थदण्ड

भोपाल। भोपाल में बिना परमिट-फिटनेस के दौड़ रहीं स्कूल बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार की सुबह 5 स्कूल बसों को जब्त किया गया और 3 बसों पर 25 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। 

परिवहन कार्यालय भोपाल द्वारा गुरुवार को नर्मदापुरम रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर माउंट कार्मल और केएम कॉन्वेंट स्कूल समेत कई स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रही 5 बसें जब्त की गईं। ये सभी वाहन जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़े कराए गए हैं। इसके अलावा तीन अन्य बसों से बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी)और चालक के पास वैध लाइसेंस न होने पर 25,000 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। आरटीओ टीम ने मौके पर ही दस्तावेजों की जांच की और जिन वाहनों में बड़ी कमी मिली, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की।