Breaking News:
मध्यप्रदेश
भाजयुमो आज करेगा 'मॉक पार्लियामेंट' का आयोजन
मध्यप्रदेश
नई पीढ़ी को आपातकाल के काला अध्याय की वास्तविकता से परिचित कराना होगा उद्देश्य
भोपाल। आपातकाल के 50वीं बरसी पर, आपातकाल जैसे लोकतंत्र विरोधी घटनाक्रमों की ऐतिहासिक सच्चाई से नई पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार, 27 जून को पूरे देश में क्षद्म संसद (मॉक पार्लियामेंट) का आयोजन किया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि किस तरह 1975 में लगाए गए आपातकाल में संविधान, मौलिक अधिकारों और स्वतंत्र पत्रकारिता तक को किस तरह कुचल दिया था।
भोपाल में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन शुक्रवार को सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार, आईएसबीटी बस स्टैंड भोपाल में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रोहित चहल भी उपस्थित रहेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि यह आयोजन संसद जैसी संरचना और प्रक्रिया पर आधारित होगा, जिसमें भोपाल संभाग के युवा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पूरी गतिविधि संसद की कार्यवाही की तरह संचालित की जाएगी, जिसमें युवा प्रतिनिधि सांसदों की भूमिका में होंगे और विचार-विमर्श करेंगे। युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को भारत की संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित कराना और उनमें लोकतांत्रिक चेतना और संविधान के प्रति सम्मान का भाव भी जागृत करना है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26