Breaking News:
राजनीति
समाज में विद्वेष फैलाना चाहते थे पटवारी: शर्मा
राजनीति
भोपाल। अशोकनगर जिले में एक व्यक्ति को मानव मल खिलाने को लेकर दिए गए झूठे बयान और पीडि़त पर झूठे आरोपों के लिए दबाव और लालच दिए जाने मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर के बाद जीतू पटवारी ने अपने बचाव में बयान दिया। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पटवारी झूठ के सहारे समाज में विद्वेष फैलाना चाहते थे। पटवारी को यह याद रखना चाहिए कि प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की संवेदनशील सरकार है, जो हर मामले में तत्परतापूर्वक कार्रवाई करती है। फिर चाहे वो किसी निर्दोष के उत्पीडऩ का मामला हो, या झूठ फैलाकर मध्यप्रदेश का सामाजिक सौहार्द्र खराब करने का प्रयास हो। भाजपा सरकार में कानून अपना कार्य करता है, उसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं होता है। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे तथ्यों के आधार पर जिस तरह से समाज के वातावरण को बिगाडऩे का प्रयास किया है, निश्चित रूप से इसके लिए उन्हें बेशर्मीपूर्ण झूठ बोलने का गोल्ड मेडल दिया जाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि विपक्ष का दायित्व होता है कि वह सकारात्मक भूमिका निभाए, जनता की आवाज उठाए, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी इस जिम्मेदारी को निभाने की बजाय झूठ फैलाकर समाज का वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे थे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26