राजधानी
ऐशबाग आरओबी मामले में आठ इंजीनियर्स पर हुई सख्त कार्रवाई
राजधानी
दो सीई सहित सात इंजीनियर्स निलंबित, एक रिटायर्ड एसई की होगी विभागीय जांच
निर्माण एजेंसी एवं डिज़ाइन कंसल्टेंट ब्लैकलिस्ट
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही के मामले में संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें दो मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) जी.पी. वर्मा और संजय खांडे, दो कार्यपालन यंत्री जावेद शकील और श्रीमती शबाना रज्जाक (डिजाइन), एक सहायक यंत्री शानुल सक्सेना (डिजाइन),अनुभागीय अधिकारी रवि शुक्ला तथा उपयंत्री उमाशंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वहीं, एक सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री एम.पी. सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ की जाएगी।
इसी के साथ आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिज़ाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिज़ाइन कंसल्टेंट — दोनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26