राजधानी

Image Alt Text

देर रात ब्रिज पर डिवाईडर से टकराकर पलटी कार

राजधानी


सुबह ब्रिज के इसी डिवाईडर में घुसी स्कूली बच्चों से भरी वेन 

भोपाल। राजधानी में प्रभात नगर से एमपी नगर की ओर जाने वाले ब्रिज पर मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ब्रिज पर बने डिवाईडर से टकराने के बाद बेकाबू होकर पलट गई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक स्कूली वैन भी इसी डिवाइडर में घुस गई। वैन में स्कूली बच्चे सवार थे। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक क्रेटा कार ब्रिज पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है। पीछे चल रहे राहगीर इसका वीडियो बना रहे थे। तभी कार कुछ दूरी पर जाने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार का एक पहिया टूटकर सडक़ पर गिर गया। राहगीरों ने कार में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। तीनों होश में थे, जिसके बाद उन्हें जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। कार में टैक्सी नंबर प्लेट लगी थी।

इसी स्थान पर हुई दूसरी दुर्घटना

एक स्कूल वैन बुधवार सुबह ठीक इसी स्थान पर डिवाइडर से टकरा गई। तेज बारिश के चलते वैन के सामने के कांच पर ओस जम गई, इस कारण  चालक को सडक़ नहीं दिखी। हालांकि गति ज्यादा नहीं होने से वैन डिवाइडर से टकराने के बाद रुक गई थी। बाद में स्कूली बच्चों को वैन से निकाला गया और दूसरे वाहन से स्कूल तक पहुंचाया गया।