Breaking News:
राजनीति
विस अध्यक्ष तोमर ने खण्डेलवाल को दी बधाई
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश संगठन इकाई के निर्वाचन में हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री तोमर ने कहा है कि श्री खंडेलवाल का सुदीर्घकालीन संगठनात्मक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता, सहजता, सादगी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय लगाव उनके इस पद पर चयन को प्रतिपादित करता है।
उन्होंने कहा कि श्री खंडेलवाल बैतूल संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं बैतूल विधानसभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। श्री खंडेलवाल बैतूल जिला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुशाभाउ ठाकरे भवन निर्माण समिति के प्रमुख एवं प्रदेश संगठन में कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव कार्यकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करने में सहायक होगा।
श्री तोमर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि श्री खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रदेश संगठन नई ऊर्जा, नवाचार और समन्वय के साथ और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को केंद्र में रखकर राष्ट्र प्रथम के हमारे ध्येय की ओर अग्रसर होगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26