Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

राजनीति

निर्विरोध निर्वाचन के बाद बुधवार को केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने सौंपा जीत का प्रमाण पत्र

भोपाल। मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचन के बाद बुधवार को केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने का का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पार्टी ध्वज के साथ पार्टी की कमान सौंपी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा के लिए पार्टी कार्यालय परिसर में बुधवार को भव्य आयोजन किया गया। पार्टी और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की की उपस्थिति में मंच से खंडेलवाल के निर्वाचन की घोषणा की गई। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक सुश्री सरोज पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके, श्रीमती सावित्री ठाकुर के अलावा मप्र मंत्रि-परिषद के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे। 

कार्यकर्ताओं से भी मिले खंडेलवाल, हुआ भव्य स्वागत

विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं पुष्पहार पहनाकर बधाई दी। प्रमुख नेताओं के पार्टी कार्यालय से रवाना होने के बाद खंडेलवाल कार्यकर्ताओं ने भी मिले, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया।