Breaking News:
राजनीति
पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान: खंडेलवाल
राजनीति
निवर्तमान अध्यक्ष वीडी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष खंडेलवाल को थमाया पार्टी ध्वज
भोपाल। भाजपा के संगठन पर्व का राज्य स्तरीय समारोह प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही समाप्त हो गया। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा राज्य निर्वाचन प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की साथ ही उन्हें फूलों की माला पहनाकर विजयी होने का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे पंडाल में मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम जनता की भावना के अनुरूप आचरण रखें। जो कार्यकर्ता समर्पित है, उसका सम्मान होगा। जो दाएं-बाएं करेगा उसे दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। इतने बड़े-बड़े चुनाव हो जाते हैं और सभी प्रमुख लोग एक ही नामांकन भरते हैं। मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं। जैसा चुनाव हमारे प्रदेश का होता है, आप वार्ड का भी करवा दो तो हम सम्मान कर देंगे। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, निर्वाचन प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री व नेता मंच पर उपस्थित रहे।
हर कार्यकर्ता को क्षमता के अनुसार मिलेगा सम्मान
अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने पार्टी के सभी पूर्व अध्यक्षों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, निवर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व और कार्यशैली की तारीफ की साथ ही कहा कि कार्यकर्ता के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। हर कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुसार काम मिलेगा।
मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता
श्री खंडेलवाल ने स्वयं और पार्टी को लेकर कहा कि मुझमें कोई विशेष योग्यता नहीं है। सामान्य कार्यकर्ता हँू। ये वो पार्टी है, जो कार्यकर्ता को क्षमता के अनुसार पद पर बैठा देती है। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार सौ साल से कांग्रेस के विरुद्ध अपना झंडा बुलंद करता रहा है। 1930 में मेरे दादा कांग्रेस को हराकर नगर पालिका अध्यक्ष बने थे। मेरे पिता पार्टी के संस्थापक सदस्य और बैतूल से भाजपा के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने। वे 4 बार सांसद रहे।
नेताअें ने खंडेलवाल को बताया सहज सरल
निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के बाद मंच से संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल सहज, सरल मृदुभाषी हैं। किसी को कष्ट न देते हुए मजबूती से संगठन को जड़ तक पहुंचाएंगे। मैं हेमंत जी को चुनने के लिए सभी को बधाई देता हँू।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, वैसे तो सभी ऋतुओं का मजा है, लेकिन हेमंत ऋतु की बात ही अलग है। वर्षा ऋतु में हेमंत ऋतु का आनंद आ गया। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हेमंत जी सहज, सरल थोड़े संकोची, सदभावी, शिष्टाचारी, सदचरित्र, कर्मठ हैं। उन्हें जो काम सौंपा, उसे मनोयोग से करने वाले कार्यकर्ता हैं। वीडी शर्मा ने कहा, हेमंत जी आदर्श कार्यकर्ता, सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26