Breaking News:
राजधानी
भोपाल में मेट्रो स्टेशनों के बाहर बनेंगे सइकिल स्टैण्ड
राजधानी
पहले चरण में डेढ़ दर्जन नए स्टैण्ड स्थापित करने की योजना
भोपाल। नगर निगम भोपाल, स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट द्वारा शहर में निजी सहभागिता (पीपीपी मॉडल) से संचालित पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना का विस्तार किया जाएगा। शहर में निर्माणाधीन प्रत्येक मेट्रो स्टेशन के बाहर एक साइकिल स्टैंड बनाने की योजना है। हालांकि पहले चरण में करीब डेढ़ दर्जन साइकिल स्टैण्ड स्थापित कर यहां करीब एक सैकड़ा से अधिक साइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि करीब आठ साल पहले लाए गए इस प्रोजक्ट के तहत शहरभर में प्रमुख सिटी बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर 72 साइकिल स्टैंड स्थापित कर यहां 500 साइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। ढाई साल पहले एक फरवरी 2023 से इसी चार्टर्ड कंपनी के माध्यम से शहर के प्रमुख स्थानों पर सौ ई-बाइक भी उपलब्ध कराई गई थीं। लेकिन कुछ ही दिन बाद कंपनी के गोदाम में आग लग गई थी। इसलिए अब 75 ई-बाइक के साथ प्रमुख स्थानों से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मेट्रो प्रबंधन तय करेगा स्टैंड की स्थिति और संख्या
स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट प्रबंधन की योजना शहर में कुल 27 मेट्रो स्टेशन स्थापित किए जाने की है। हालांकि पहले चरण के लिए अभी 17-18 स्टेशनों को लेकर तैयारी की जा रही है। स्टैंड कहां और कितने स्थापित हो सकेंगे, यह साइट पर स्वीकृति और मेट्रो प्रबंधन के पास भूमि के उपलब्धता से तय होगा। उल्लेखनीय है कि अभी साइकिल के लिए चार्टर्ड कंपनी द्वारा आधा घंटे के लिए कुल 5 रुपये और 15 मिनट के लिए ई-बाईक का किराया 20 रुपये रखा है। आधा घंटे से अधिक की स्थिति में एक रुपये प्रति मिनट के हिसाब से अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26