Breaking News:
राजधानी
उचित मूल्य की दुकानों पर राशन में गड़बड़ी
राजधानी
छापे में कई दुकानों पर कम मिला गेहँू, चावल,शक्कर का भण्डार
भोपाल। भोपाल के कोलार क्षेत्र की 6 उचित मूल्य की दुकानों पर शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की गड़बडिय़ां मिलीं। किसी दुकान पर शक्कर और चावल का भण्डार कम मिला तो किसी पर गेहँू कम मिले। इस दौरान टीम ने प्रकरण बनाकर दुकान संचालकों पर कार्रवाई की।
जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार शनिवार को कोलार क्षेत्र की दुकानों की जांच की गई। टीम ने कोलार क्षेत्र की निशिता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, कल्याणी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार इनायतपुर, हरियाली स्व-सहायता समूह बोरदा, मोनिका उपभोक्ता भंडार प्रियंका नगर, सक्षम प्राथमिक उपभोक्ता भंडार बंजारी और अहिल्या प्राथमिक उपभोक्ता भंडार बीमाकुंज द्वारा संचालित अलग-अलग 6 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान निशिता भंडार में 1080 किलो चावल, 45 किलो शक्कर कम पाई गई। कल्याणी भंडार में 726 किलो गेहूं, 1284 किलो चावल कम, 956 किलो नमक और 17 किलो शकर अधिक मिली। इसी प्रकार अन्य दुकानों में भी अनियमितताएं मिलीं हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26