Breaking News:
राजधानी
जयंती पर डॉ. मुखर्जी को भाजपा नेताओं ने किया नमन
राजधानी
भोपाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद वीडी शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने स्थित उनकी प्रतिमा एवं प्रदेश कार्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इससे पहले सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कर्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी डॉ. मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
सिर्फ राजनीतिज्ञ नहीं, विचारधारा थे डॉ. मुखर्जी: डॉ. यादव
डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदानों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी, सिद्धांतों के प्रति अडिग और भारतीय एकता के सच्चे सूत्रधार थे। वे केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ उनका यह नारा आज भी राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश सेवा, आत्मबलिदान और विचारशील राष्ट्रनिर्माण का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय जनमानस की आवाज को मुखरता से उठाया और जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्र के लिए नई राजनीतिक दिशा तय की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का विभाजन और कश्मीर की त्रासदी कांग्रेस की ऐतिहासिक भूलें थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें’ के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब भारत आत्मनिर्भरता और एकता की ओर अग्रसर है, ऐसे समय में डॉ. मुखर्जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लें और देश के समग्र विकास में सहभागी बनें।
नैतिकता और संघर्ष की सीख देते हैं महापुरुषों के आदर्श: खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवालने कहा कि महापुरूषों और उनके संघर्षों व आदर्शों को याद करने से जीवन में नैतिकता व संघर्ष बना रहता है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ देश और समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं। डॉ. मुखर्जी और पं. दीनदयाल जी के त्याग, तपस्या और बलिदान से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पौधरोपण किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26