Breaking News:
राजनीति
विधायक ने कांग्रेस के किस नेता को कहा ‘हिजड़ा’?
राजनीति
मंत्री सारंग ने अशोक नगर में कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया असफल, पूछा
भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज हुई प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक साहब सिंह गुर्जर द्वारा भाषण में उपयोग किए गए ‘हिजड़ा’ शब्द को लेकर मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने सवाल किया है कि क्या यह शब्द प्रदर्शन में शामिल नहीं होने वाले कमलनाथ, अरुण यादव और अजय सिंह के लिए प्रयोग किया है?
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में श्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से फूहड़तापूर्ण प्रदर्शन की कोशिश की थी, वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। इस मामले में कांग्रेस और जीतू पटवारी का रवैया ‘चोरी और सीनाजोरी’ करने वाला है। जीतू पटवारी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने और अपनी छवि चमकाने के लिए बिना तथ्यों के सनसनीखेज खबर फैलाने के दोषी हैं। सारंग ने कहा कि कांग्रेस के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में अशोकनगर में कांग्रेस के कथित प्रदर्शन में शामिल नहीं होने वाले कांग्रेस नेताओं के लिए अनर्गल व आपत्तिजनक ‘हिजड़ा’ शब्द का उपयोग किया है। क्या यह ‘हिजड़ा’ शब्द कांग्रेस नेता कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के लिए है, जो इस कथित प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हैं। यह शब्द कांग्रेस के नेताओं का सरासर अपमान व असंवैधानिक है। कांग्रेस विधायक का यह बयान थर्ड जेंडर और महिलाओं का भी अपमान है। भारतीय जनता पार्टी सभ्य समाज में इस तरह के बयान की घोर निंदा करती है। यह प्रदर्शन कांग्रेस की गुटबाजी का प्रबल उदाहरण प्रस्तुत करता है।
पटवारी ने किया युवाओं का अपमान, प्रशासन को धमकाया
मंत्री सारंग ने कहा कि जीतू पटवारी ने मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए अशोकनगर की घटना को गलत ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने जिस प्रकार सोशल मीडिया पर जिला कलेक्टर से स्पीकर ऑन करके बात की, जिस तरह से दादागिरी और चमकाने की भाषा का प्रयोग किया उसके माध्यम से जीतू पटवारी संभवत: यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि अब मैं बहुत बड़ा नेता हो गया हूं। उन्होंने युवाओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए उन्हें मल खिलाने की झूठी बात कही। जीतू ने झूठी खबर फैलाकर न सिर्फ कानून अपने हाथ में लिया, बल्कि प्रदेश का सामाजिक सौहार्द्र बिगाडऩे की भी कोशिश की। सारंंग ने कहा कि पं. नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक संविधान को अपमानित करते रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26