Breaking News:
राजधानी
लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को मिलेगी राशि
राजधानी
आज सभी विद्यालयों-महाविद्यालयों में मनेगा गुरूपूर्णिमा उत्सव
भोपाल। इस महीने लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 12 जुलाई को राशि डाली लाएगी। अगले महीने रक्षावंदन पर मासिक आर्थिक सहायता राशि के अलावा 250 रुपये विशेष सहायता राशि भी अंतरित की जाएगी। प्रदेश की करीब 1.27 करोड़ बहनों को इसका लाभ मिलेगा। मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से साझा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि दो दिवसीय गुरूपूर्णिमा पर्व 10 जुलाई से प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री भी प्रमुखता से शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रमोंं में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, गुरुजन एवं साधु संतों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। गुरु पूर्णिमा पर भोपाल शहर में सांदीपनि विद्यालय (कमला नेहरू स्कूल) का लोकार्पण किया जायेगा।
विधानसभावार बनवायें विजन डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों से कहा कि मप्र सरकार के विजन 2023 को लेकर अपने-अपने प्रभार के जिलों में भ्रमण करें और शेष रह गयीं विधानसभा से विजऩ डाक्यूमेंट तैयार करने संबंधी कार्यों को अगले 10 दिन में पूर्ण कर लें। विधानसभा के विकास से संबंधित कार्यों को बजट में शामिल करायें और इनके क्रियान्वयन के लिए भी समुचित कार्रवाई करें।
मप्र से जुडऩा चाहते हैं लुधियाना के उद्योगपति
7 जुलाई को पंजाब के लुधियाना में उद्योगपतियों से संवाद के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मप्र में निवेश के अवसरों पर वहां बड़े उद्योगपतियों से चर्चा हुई। लुधियाना सत्र में सरकार को 15606 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस निवेश के धरातल पर आने से मध्यप्रदेश में लगभग 20275 से अधिक नये रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी उद्योगपति मध्यप्रदेश से आत्मीयता से जुडऩा चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से यह जानकारी भी की साझा
- मप्र के नवाचार से प्रेरणा लेकर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविदयालय ने भी उसे अपनाया। वहां कुलपति अब कुलगुरू नाम से जाने जाएंगे।
- भोपाल में बीआरटीएस हटाने से दुर्घटनाओं में 51 प्रतिशत और दुर्घटना में मृत्यु में 70 प्रतिशत की कमी आई है। जनवरी 2024 से सरकार ने बीआरटीएस हटाने का निर्णय लिया है।
- 10 जुलाई को निषादराज जयंती है। इस उपलक्ष्य में 12 जुलाई को प्रदेश में समन्वित रूप से निषादराज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि मप्र का एक प्रतिनिधिमंडल 13 से 19 जुलाई के दौरान दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल व्यावसायिक बैठकों और विभिन्न कंपनियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी करेगा।
जरूरतमंदों को समय पर उपलब्ध हों जाति प्रमाण पत्र
मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उनकी सहदृयता के लिए पौधा भेंटकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण-पत्र में आंशिक त्रुटि होने के कारण गत दिवस एमपीपीएससी से चयनित दो अभ्यार्थियों की जॉइनिंग में परेशानी आ रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित कलेक्टर को निर्देशित किया और दोनों अभ्यर्थियों को समय पर जाति प्रमाण-पत्र मिल गया। दोनों ने नए पद पर ज्वाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे सभी जरूरतमंदों को जाति प्रमाण-पत्र की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था करें। सिर्फ जाति प्रमाण-पत्र के अभाव या इसमें आंशिक त्रुटि के कारण किसी को भी परेशान न होना पड़े।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26