Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजधानी

Image Alt Text

बिना परमिट-फिटनेस चल रही आठ स्कूल वेन, मैजिक जब्त

राजधानी

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए आरटीओ की कार्रवाई 

भोपाल। भोपाल शहर में बिना परमिट-फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरूवार को विभागीय दस्ते ने चुना भट्टी और कोलार रोड क्षेत्र में यातायात पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए सात स्कूल वैन और एक मैजिक वाहन को जब्त किया है। 

परिवहन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए इन वाहनों में सेंट मैरी और मदर टेरेसा स्कूल के छात्र-छात्राएं सवार थे। कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और यातायात थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के लिए फिटनेस, बीमा और वैध परमिट अनिवार्य हैं। इनका उल्लंघन करना सीधे तौर पर बच्चों की जान जोखिम में डालने जैसा है, जिसे किसी भी स्थ्ािित में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे वाहनों पर और भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट और ड्राइवर की पात्रता की जांच की जाएगी।