राजधानी
सरस्वती शिशु मंदिर में मना गुरूपूर्णिमा पर्व
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हर्षवर्धन नगर विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी विद्यालय परिसर में हवन-पूजन किया।
विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष डॉ सुनील राय ने अभिभावकों एवं बच्चों को गुरू का महत्व समझाते हुए कहा कि ईश्वर ने केवल जन्म दिया है, लेकिन संसार में सही मार्ग प्रदर्शक माता-पिता के साथ शिक्षक होते हैं।
शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार बच्चों को देने का कार्य सतत् चल रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता तिवारी ने बताया की प्रतिवर्ष विद्यालय में गुरू पूर्णिमा वृहत्त स्वरूप में मनता है। बच्चे अपने हाथ से बने उपहार शिक्षकों को देते हैं। कार्यक्रम का संचालन रुचि शुक्ला ने किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26