राजनीति

Image Alt Text

भाजपा प्रदेश कार्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा

राजनीति

 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल और भाजपा की भवन निर्माण समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र राजू ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्माणाधीन नवीन बहुमंजिला भवन की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। इसके बाद निर्माणाधीन भवन के कार्यों का अवलोकन भी किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री  राघवेन्द्र शर्मा एवं शैलेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माणाधीन प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।