राजनीति
आदर्श कार्यकर्ता थे जोशी,जनता के दिलों पर किया राज: यादव
राजनीति
फोटो--- कैलाश जोशी
स्व. कैलाश जोशी की जयंती पर विधानसभा सभागार में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ऑनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री
भोपाल। भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की जयंती पर सोमवार को विधानसभा सभागृह में कैलाश जोशी फाउंडेशन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुडक़र एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्वेय कैलाश जोशी ने आजादी के बाद से ही बागली जैसे आदिवासी अंचल से जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की और मध्यप्रदेश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया। वे पार्टी के आदर्श कार्यकर्ता थे। उन्होंने जनता के दिलों पर राज किया। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. कैलाश जोशी के बताए मार्ग पर चलकर हम सब अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। जोशी जी 21 वर्ष की आयु में जनसंघ से जुड़े और अपने लंबे कालखंड में कई पदों को सुशोभित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, व राजनीति के संत स्वर्गीय कैलाश जोशी व्यक्तित्व, व्यवहार, आचरण और सदगी की प्रतिमूर्ति थे। सत्ता में रहते हुए सत्ता का त्याग करना स्व. जोशी के आचरण और व्यवहार से सीखा जा सकता है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रेरणा, आदर्श, उनके विचार हम सभी का मार्गदर्शन करेंगे और हम सभी लोग उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने कैलाश जोशी फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार, विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26