Breaking News:
राजधानी
मुख्य सचिव ने ली विभागीय समीक्षा बैठक
राजधानी
विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारी और लंबित कामों के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल। 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे मप्र विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सत्र की तैयारियों के संबंध में चर्चा के लिए गुरूवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
मुख्य सचिव जैन ने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि सभी विभागों से विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब समय सीमा में पहुंचाए जाएं। वे अपने स्तर पर भी हर सप्ताह इसकी समीक्षा करें।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों से अधूरे उत्तरों के पूरे जवाब और विधानसभा आश्वासनों का विवरण भी समय पर विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारी और लंबित कामों की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन, लोकलेखा समिति की सिफारिशें, विधानसभा में विभागों के प्रशासनिक प्रतिवेदन पेश करने की जानकारी ली और अब तक आए सवालों के जवाब भेजने की रिपोर्ट ली। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अपने काम समय-सीमा में करें।
न्यायालय के मामलों की भी मांगी जानकारी
मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में 5वीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के भी निर्देश दिए। इसमें खासतौर पर उच्च शिक्षा विभाग से जानकारी तैयार करने को कहा गया। मुख्य सचिव ने न्यायालयीन प्रकरणों, एनजीटी, मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के प्रकरणों की भी जानकारी ली। इन सभी के लंबित होने का कारण भी पूछा। उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य शासन की ओर से समय-सीमा में जवाब पेश करने के भी निर्देश दिए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26