Breaking News:
राजधानी
राजधानी में आज से मानसून दिखाएगा मेहरबानी
राजधानी
-शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
भोपाल। मानसून की मेहरबानी आज से फिर दिखाई दे सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। यह स्थिति 20 जुलाई तक रह सकती है। इसके पहले गुरूवार को राजधानी में तकरीबन दिन भर पानी गिरा। पिछले 24 घंटे में यहां 10.2 मिमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक अरूण शर्मा के मुताबिक जो सिस्टम बारिश दे रहा था, वह राजस्थान की और बढ़ गया है। इसलिए प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। चूंकि दक्षिण पूर्वी उत्तरप्रदेश और आसपास के उत्तरपूर्वी मप्र में बना कम दबाव का क्षेत्र 18 घंटे किमी प्रति रफ्तार से पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसलिये बारिश का दौर फिर शुरु हो सकता है। इससे सामान्य बारिश का इंतजार कर रहे उज्जैन, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और इंदौर जिलों को भी राहत मिल सकती है।
गर्मी से मिली राहत
राजधानी भोपाल में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू है। कई स्थानों में रूक-रूककर तेज बारिश हुई है। बीते 24 घंटे में यहां 10.2 मिमी पानी गिर चुका है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26