Breaking News:
विशेष
मानसून सत्र में विधायकों ने सरकार से पूछे 3377 सवाल
विशेष
कई विधायकों के पास थे सीमा से अधिक सवाल, तो कुछ के पास सवाल ही नहीं
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायकों की ओर से कुल 3377 प्रश्न सरकार से पूछे गए हैं। इनमें 1718 तारांकित एवं 1659 प्रश्न अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। कई विधायक ऐसे भी हैं, जिन्होंने सत्र के लिए निर्धारित अधिकतम सभी 40 प्रश्न लगाए हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस सत्र में एक भी सवाल नहीं लगाया है। विपक्ष के कुछ विधायकों के पास प्रश्नों की इतनी लम्बी सूची थी कि उन्हें सूची से कुल 40 प्रश्नों की छटनी करनी पड़ी।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा के किसी भी सत्र की घोषणा के बाद से ही विधानसभा सचिवालय विधायकों को सूचना भेजकर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रश्न आमंत्रित करता है। विधानसभा के किसी भी सदस्य द्वारा किस विभाग से संबंधित प्रश्न किन-किन तिथियों में लगाया जा सकेगा। विधानसभा के माध्यम से उस प्रश्न के उत्तर किस दिन प्राप्त हो सकेगा। सभी तिथियां पूर्व निर्धारित होती हैं। इसी क्रम में आगामी मानसून सत्र के लिए भी विभागवार तिथियों तय की गईं थी। विगत 11 जुलाई तक प्रश्न लगाने की अंतिम तिथि थी। हर दिन के लिए प्रत्येक विधायक को अधिकतम चार प्रश्न लगाने थे, जिसमें दो तारांकित और दो अतारांकित शामिल थे।
विधायक जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा प्रश्न
विधानसभा के 10 दिवसीय मानसून सत्र के दौरान हर दिन के हिसाब से सभी 4 प्रश्न (दो तारांकित-दो अतारांकित) लगाने वाले विधायकों में भाजपा, कांग्रेस और भाआपा विधायक भी शामिल हैं। जिन्होंने सभी 40 प्रश्न पूछे हैं, उनमें कांग्रेस के जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, उप नेता प्रतिपक्ष अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे, राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह, भोपाल-उत्तर विधायक आतिफ अकील, भारतीय आदिवासी पार्टी के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार और भाजपा के जाबरा से विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार शामिल हैं।
सत्र के दौरान जिन्होंने नहीं लगाया एक भी प्रश्न
कई ऐसे भी विधानसभा हैं, जिन्होंने इस बार मानसून सत्र के दौरान एक भी प्रश्न नहीं लगाया है। इनमें कांग्रेस के एक मात्र बड़वाह विधायक सचिन बिड़ला (भाजपा समर्थित) शामिल हैं। शेष सभी भाजपा विधायक हैं। भाजपा विधायकों में जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, महू विधायक ऊषा ठाकुर, इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदोला, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, ग्यारसपुर विधायक हरीसिंह रघुवंशी, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले और जयसिंह नगर विधायक मनीषा सिंह शामिल हैं।
विधानसभा में उत्तर के लिए विभागवार तिथि निर्धारित
28 जुलाई एवं 4 अगस्त : पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता, उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, तकनकी शिक्षा।
29 जुलाई एवं 5 अगस्त : सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदाघाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, विधि एवं विधायी कार्य, आनंद, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वित्त, वाणिज्यिक कर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, महिला एवं बाल विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, कुटीर एवं ग्रामोद्योग।
30 जुलाई एवं 6 अगस्त: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, जल संसाधन, परिवहन, स्कूल शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास।
31 जुलाई एवं 7 अगस्त : नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य, लोक निर्माण, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी।
1 अगस्त एवं 8 अगस्त। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, वन, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगतन कल्याण, उद्योनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, अनुसूचित जाति कल्याण।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26