Breaking News:
मध्यप्रदेश
वैचारिक संकल्प के साथ सामाजिक बदलाव में जुटेगा ‘फ्यूचर फोर्स’
मध्यप्रदेश
भाजपा के ‘मैं हँू बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ में विविध क्षेत्रों की प्रतिभाएं
भोपाल। प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुसार गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं को राजनीति में लाने की योजना को मप्र भारतीय जनता पार्टी ने जमीन पर उतारा है। वर्तमान राजनीति के प्रति समाजिक सोच और राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से चयनित सवा सौ युवाओं के लिए आयोजित ‘आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ दो दिवसीय कार्यशाला में युवाओं को भाजपा की नीति-नीति, कार्यपद्धति के साथ पार्टी के राष्ट्रवादी विचार से भी अवगत कराया गया है। इस ‘फ्यूचर फोर्स’ में शामिल सभी युवा अलग-अलग पेशे से जुड़ा है। पार्टी के सदस्य बन चुके यह सभी युवा अब अपने कामों के साथ-साथ समाज में भाजपा के वैचारिक संकल्प के साथ समाजिक परिवर्तन के लिए काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि चिकित्सक, अभियंता, अभिभषक, पत्रकार, चार्टर अकाउंटेंट, युवा एवं महिला उद्यमी, कंपनी सेक्रेटरी सहित अन्य पेशों से जुड़े चयनित युवाओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘मैं हँू बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ का आयोजन भोपाल में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुआ। रविवार को मानव संग्रहालय में विभिन्न सत्रों के बाद कार्यशाला क समापन हुआ। रविवार को कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद बांसुरी स्वाराज सहित अन्य नेताओं के साथ मानव संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इसके बाद यहीं पर अलग-अलग सत्रों में संबोधन हुए।
राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण दायित्व निभा सकते हैं युवा: बांसुरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा सांसदों से विशेष अपेक्षाएं रखते हैं। संसदीय कार्यप्रणाली में युवा सांसदों को प्रधानमंत्री प्रशिक्षण, सलाह और सुझाव देते हैं। इसके अलावा, व्यक्तित्व विकास और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री लगातार संवाद करते रहते हैं। भारत की युवा शक्ति भाजपा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।’ यह बात दिल्ली की सांसद एवं सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता बांसुरी स्वराज ने रविवार को भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में भाजपा की ‘मैं हँू बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ प्रशिक्षण कार्यशाला (बूट कैंप) में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना। बाद में मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘मन की बात एक आशावादी कार्यक्रम है और मुझे लगता है कि आज की ‘मन की बात’ बहुत प्रेरणादायक था। मैं अपने युवा मित्रों से अनुरोध करती हूं कि वे हर महीने आधा घंटा निकालकर इस कार्यक्रम को सुनें। इससे न केवल आपका ज्ञान बढ़ेगा बल्कि आपमें आशा की एक नई उमंग भी भरेगी’। सवाल-जवाब का सत्र में बांसुरी स्वराज ने युवाओं से सवाल-जवाब किए।
गांगुली ने बताया भाजपा का सफर
दूसरे सत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिर्बान गांगुली ने डॉ. मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के कालखंड से लेकर वर्तमान में मोदी शासन तक भाजपा के सफर के बारे में बताया। इस सत्र को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आभासी माध्यम से संबोधित करना था, लेकिन दिल्ली में व्यस्तता के कारण वे सत्र में शामिल नहीं हो सके। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र के बुद्धिजीवी और अपने विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों अच्छे लोगों को राजनीति से जोडक़र देश को विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के विजन से ’’आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’’ की अवधारणा तैयार हुई है। एक सत्र में मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने भी ‘मंत्री और विधायकों की भूमिका और कर्तव्य’ विषय पर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप जिस भी विधा और जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, अच्छे नागरिक और एक सच्चे भारतीय के रूप में राष्ट्र की सेवा करें। अंतिम समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, कार्यशाला (बूट कैंप) के संयोजक मुदित शेजवार एवं सह संयोजक जयवर्द्धन जोशी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26