Breaking News:
राजधानी
हंगामेदार हो सकती है नगर निगम परिषद की बैठक
राजधानी
-शौचालय शुल्क बढ़ोत्तरी जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में विपक्ष
भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक में हंगामे के आसार हैं। शौचालय शुल्क बढ़ोत्तरी सहित अन्य मुद्दों पर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है। करीब 2 माह बाद 24 जुलाई को यह बैठक आईएसबीटी सभा कक्ष में होने जा रही है। जिसमें शहर में जलभराव से हुए नुकसान सहित खराब सडक़ों को लेकर विपक्ष अपने तीखे तेवर दिखा सकता है। ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर ‘राम बाग’ होगा।
दरअसल नगर निगम परिषद की बैठक कराने कांग्रेस पार्षद लगातार मांग कर रहे थे। शहर में जलभराव के बाद सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर इनकी नाराजगी है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बताया कि बैठक में सडक़, पानी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दूसरी ओर लगातार बैठक देरी से होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। जबकि कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान गुड्डू का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय सेवा शुल्क में बढ़ोत्तरी का मुद्दा इसमें प्रमुखता से उठाया जाएगा। एमआईसी द्वारा शुल्क बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को दी गई मंजूरी का पुरजोर विरोध करते हुए जनता का पक्ष रखा जाएगा।
25 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 विसर्जन कुंड
परिषद के एजेंडे के अनुसार बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 4.45 करोड़ रुपए से कुंड बनाया जाएगा। इसमें शेड, मॉनिटरिंग टॉवर, रिटेनिंग वॉल, पॉथ-वे, बाउंड्रीवॉल, हार्टिकल्चर ड्रेन कलवर्ट, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं इंट्रेस गेट होंगे। इसी तरह नीलबड़ में 6.01 करोड़ रुपए, संजीव नगर में 4.77 करोड़ रुपए, मालीखेड़ा में 2.49 करोड़ रुपए और प्रेमपुरा में 7.34 करोड़ रुपए से कुंड बनाए जाएंगे।
बदले जाएंगे स्थानों के नाम
इस बैठक में शहर के कई स्थानों के नाम भी बदल सकते हैं। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने हमीदिया अस्पताल, कॉलेज-स्कूल का नाम बदलने की जहां मुख्यमंत्री से मांग करते हुए पत्र लिखा है। वहीं दूसरी ओर वार्ड-69 के पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदले जाने का प्रस्ताव दिया है। 26 मई-24 को पुराना अशोका गार्डन सुधार समिति ने साधारण सभा के बाद ओल्ड अशोका गार्डन का नाम राम बाग करने का प्रस्ताव दिया था। इसके साथ ही 80 फीट रोड स्थित विवेकानंद पार्क, अशोका गार्डन के पास चौराहे का नाम विवेकानंद चौक करने का प्रस्ताव आएगा।
दिखेगी स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम की खुशी
इस बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के नतीजों में भोपाल की लंबी छलांग से देश का दूसरा सबसे साफ शहर घोषित होने की खुशी भी दिखाई देगी। एमआईसी सदस्य व पार्षद सहित समूचा विपक्ष इस मामले में एकजुटता दिखा सकता है। बता दें कि महापौर मालती राय और अन्य सदस्य शुक्रवार को ही पुरस्कार लेकर दिल्ली से भोपाल लौटे हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26