Breaking News:
राजधानी
मुख्य सचिव ने सिया चेयरमैन को बुलाकर की लंबी चर्चा
राजधानी
-पर्यावरणीय अनुमतियों को लेकर प्रमुख सचिव से चल रहा विवाद सुलझाने की कोशिश
भोपाल। खदानों को पर्यावरणीय अनुमतियां देने को लेकर सिया (स्टेट एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी) के चेयरमैन शिव नारायण सिंह चौहान और पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच शनिवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन से सिया अध्यक्ष को बुलाकर लंबी चर्चा की। मुख्य सचिव के इस कदम को सिया अध्यक्ष शिवनारायण सिंह चौहान और प्रमुख सचिव कोठारी के बीच रहे विवाद को सुलझाने से जोडक़र देखा जा रहा है। खबर है कि मुख्य सचिव कोठारी से भी चर्चा कर चुके हैं। ऐेसे में कोशिश है कि मुख्यमंत्री के विदेश यात्रा से लौटने से पहले पूरा विवाद सुलझा लिया जाए।
मुख्य सचिव और सिया अध्यक्ष के बीच करीब एक घंटे तक लंबी चर्चा हुई। हालांकि मुख्य सचिव से चर्चा के बाद सिया अध्यक्ष ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह मामला ज्यादा हो गया है। अब इसमें मुझे बोलना ठीक नहीं है। उन्होंने मुख्य सचिव से ही चर्चा करने को कहा। बताया गया कि चर्चा में इस बात पर जोर दिया कि विवाद को अब आगे नहीं बढ़ाया जाए। इसको लेकर अगले कुछ दिनों के भीतर ही मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। इसके बाद पटापेक्ष होने की संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद सिया अध्यक्ष के सुर बदले दिखे।
यह है मामला
खदानों को नियम विरुद्ध पर्यावरणीय अनुमतियां देने के मामले में सिया अध्यक्ष और प्रमुख सचिव के बीच पिछले दो महीने से खींचतान चल रही हैं। सिया अध्यक्ष की ओर से कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को लगातार पत्र लिखे गए। विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब 4 दिन पहले सिया अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी और एप्को की संचालक उमा मोहश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिख गया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने सिया अध्यक्ष के कक्ष पर ताला लगवा दिया। यह मामला दुबई यात्रा पर गए मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। दोनों के विवाद में कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाए हैं कि खदानों को नियम विरुद्ध पर्यावरणीय अनुमतियां देने में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है। चूंकि निकट भविष्य में विधानसभा सत्र होना है। ऐसे में मामला सदन में भी उठने की पूरी संभावना है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26