Breaking News:
राजनीति
स्वयंसेवक की तरह अनुशासित दिखें युवा मोर्चा कार्यकर्ता
राजनीति
भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी अनुशासन की समझाइश, बोले
भोपाल। जिस तरह संघ परिवार के स्वयंसेवक आदि कहीं जाते हैं, तो चप्पल भी कोने में जमाकर रखते हैं। आप लोगों में भी इस तरह का आचरण और अनुशासन दिखे। अलग से पता चलना चाहिए कि यह एनएसयूआई का नहीं, युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने भी संबोधित किया।
खुद की चिंता छोड़, काम पर ध्यान दें
श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और परिवार में बालक स्वयं की चिंता नहीं करता, उसकी चिंता अभिभावक करता है। उसी तरह युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी अपनी चिंता छोडक़र पार्टी की विचारधारा, संगठन और अपने काम की चिंता करें। जिस पद पर भी हैं, उसका श्रृंगार करें। यदि आप पार्टी की चिंता करेंगे, तो आपकी चिंता पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा, होडिंग पर बड़ा फोटो लगाने से पद नहीं मिलेगा। और न ही आपका भविष्य बनेगा। जिसने खुद की चिंता की। वो कही नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा, फेसबुक, ट्विटर पर आप खुद की जगह सरकार की बात करें। सोशल मीडिया पर वो चीज डाले जिसकी समाज को जरूरत है। हमारी पार्टी क्या कर रही है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जो कर रहे हैं, उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने कहा, आपका आचरण खराब है तो समाज आपके दल का भी सम्मान नहीं करेगा। इसलिए सभी लोग अपने व्यवहार पर ध्यान दें। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है, फिर पार्टी, परिवार और अंत में हम हैं। युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस विचारधारा को मजबूत करने के लिए काम करें। प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा को विधानसभा स्तर पर कारगिल विजय दिवस मनाने ओर 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की योजना बनाने का सुझाव दिया।
डेढ़ महीने पहले पता चला पैनल में मेरा भी नाम
श्री खंडेलवाल ने कहा कि मुझे तो महीने डेढ़ महीने पहले ही पता चला कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए पांच-छह नामों में मेरा भी नाम चल रहा है। इसके बाद डेढ़-दो महीने पहले से ही मैंने भोपाल आना बंद कर दिया था। 9 महीने बाद दिल्ली अमित शाह जी से मिलने गया। उन्होंने कहा कि मैं पद के लिए आज तक किसी के पास नहीं गया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ऑक्सीजन: डॉ .यादव
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ऑक्सीजन हैं। कांग्रेस जैसी पार्टियां सामाजिक ताने-बाने को तोडऩा चाहती हैं, इसके लिए युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा और विरोधियों को अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देना है, ताकि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनने में कोई अड़चन न आए। कार्यकर्ता संकल्पों और सिद्धांतों के साथ भाजपा की विजय यात्रा में योगदान जारी रखें।
विपक्ष के नरेटिव का जवाब दें कार्यकर्ता : शर्मा
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष लगातार हमारी सरकारों के खिलाफ नैरेटिव बनाने का प्रयास कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों ने देश व प्रदेश के हित में जो काम किए हैं, युवा मोर्चा कार्यकर्ता उन कामों को जनता तक पहुंचाएं। पूरे साक्ष्यों के साथ विपक्ष के नैरेटिव का जवाब दें। युवा मोर्चा कार्य, कार्यक्रम और कार्यकर्ता के स्तर पर समीक्षा करके अपने कार्यों का सिंहावलोकन करें। कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सैनिकों की गाथा को युवाओं तक पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नागरिक बोध जगाने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता, एक देश-एक चुनाव को लेकर प्रत्येक संभाग में प्रतिमाह कार्यक्रम आयोजित करने और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
संगठन के कामों में जुटे रहें कार्यकर्ता: पवार
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के नेताओं के कृतित्व व व्यक्तित्व का अपने जीवन में अनुसरण कर पार्टी संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटे रहें। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26